"मन की अनकही बात और भगवान का आशीर्वाद"

 2004 की बात है, मैं अपनी फैमिली के साथ दिल्ली शिफ्ट हुई थी, क्योंकि पापा की आखिरी पोस्टिंग जैसलमेर में हुई थी। भाई को दिल्ली में नौकरी मिल गई थी, तो मैं और मम्मी, दोनों भाई के साथ रहने आ गए थे। एक दिन अचानक मेरा मन मिठाई खाने का कर रहा था। कोई वजह नहीं थी, बस बार-बार मिठाई खाने का मन हो रहा था। मैंने मम्मी और भाई से कुछ नहीं कहा, बस खुद को समझा लिया कि बिना वजह मिठाई खाने का मन क्यों हो रहा है। पूरा दिन ऐसा होता रहा, लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

शाम को मेरे मौसरे भाई आए और हम सभी, मैं, मम्मी, भाई, बाहर घूमने के लिए निकल पड़े। जैसे ही हम गेट के बाहर निकले, हमारे सामने एक कार रुकी। उसमें से एक महिला मिठाई का डिब्बा लेकर उतरी। मिठाई का डिब्बा खुला हुआ था और उसमें काजू कतली थी। उसने डिब्बा हमारी तरफ बढ़ाते हुए कहा, "साईं बाबा का प्रसाद है, आप सभी भी लीजिए।" मुझे याद नहीं है कि मैंने एक लिया था या दो, लेकिन मुझे हैरानी हुई। आज पूरे दिन मेरा बार-बार मिठाई खाने का मन था, मैंने किसी से कुछ नहीं कहा फिर भी इस तरह मुझे मिठाई मिल गई।

किसने मेरे मन की बात सुनी? मेरा ध्यान भगवान की ओर गया। उस दिन मुझे भगवान का एहसास हुआ। खैर, मैंने मिठाई खुशी-खुशी खा ली, लेकिन काफी समय तक मुझे यही लगता रहा कि शायद यह मेरा वहम था।

It was in 2004 when I shifted to Delhi with my family because my father’s last posting was in Jaisalmer. My brother had got a job in Delhi, so my mother and I moved in with him. One day, suddenly, I had a strong craving for sweets. There was no particular reason; I just felt like eating sweets repeatedly. I didn’t tell my mother or brother, and I just told myself that it was strange to crave sweets without any reason. This continued throughout the day, but I ignored it.

In the evening, my cousin came over, and all of us—my mother, brother, and I—decided to go out for a walk. As soon as we stepped out of the gate, a car stopped in front of us. A woman got out of the car holding a box of sweets. The box was open, and inside was kaju katli. She extended the box towards us and said, “This is prasad from Sai Baba, please take some.” I don’t remember if I took one or two pieces, but I was astonished. The whole day, I had been craving sweets without telling anyone, and yet here I was, being offered sweets.

Who listened to my unspoken wish? My thoughts turned toward God. That day, I truly felt the presence of God. I happily ate the sweets, but for a long time, I kept wondering if it was just my imagination.

Comments

Popular posts from this blog

Book Summary: The Power of Now by Eckhart Tolle

Where Science Ends, Spiritualism Begins

an interpreation from ramakrishna