कुलदेवी/कुलदेवता का रहस्य

 मेरे मायके और ससुराल, दोनों में कुलदेवी हैं। हमारा हिंदू धर्म करोड़ों देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिए हुए है। धीरे-धीरे मुझे यह समझ आने लगा कि इस समय शिव बाबा आए हैं, और हर घर से एक आत्मा जागेगी, जो पुरूषार्थ करेगी। धीरे-धीरे उसी आत्मा के माध्यम से बाकी आत्माएं बाबा को पहचानेंगी।

यही आत्माएं अगले कल्प में, अगले युग में, अपने वंशजों द्वारा कुलदेवी या कुलदेवता के रूप में पूजी जाएंगी। इस बारे में मेरे पास कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि मैं यह कैसे जानती हूं, लेकिन ऐसी छोटी-छोटी बातें अपने-आप समझ में आ जाती हैं।

वास्तव में, हमारे कुलदेवी और कुलदेवता पूजनीय हैं। उनकी महिमा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। ऐसा लगता है जैसे ये दिव्य विचार कहीं भीतर से जाग्रत हो रहे हों, जैसे हमारी आत्मा ही हमें सत्य का मार्ग दिखा रही हो।

Comments

Popular posts from this blog

Book Summary: A New Earth by Eckhart Tolle

an interpreation from ramakrishna

Main teachings from Gautam Buddha